फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 16 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोरखपुर के मियां बाजार में बीएससी के छात्र की मौत को लेकर तरह तरह की आशंकाए व्यक्त की जा रही है। मृतक छात्र रुद्रपुर के महेशपुर गांव का रहने वाला था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव छत की सीढ़ी पर मिला। परिवार वालों ने छात्र के हत्या की आशंका व्यक्त की है। छात्र की मौत की खबर पर उसके परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वाले घटना को लेकर हतप्रभ है। उन्होंने मामले में केस दर्ज कर गंभीरता से जांच करने की मांग की है।महेशपुर के रहने वाले माधवेंद्र सिंह अपने बुआ बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कनईल गांव की रहने प्रेमलता सिंह के साथ मिया बाजार में किराया का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव मकान की छत से उतरने वाली सीढ़ी पर मिला। युवक के गले में चादर का फंदा लगा था और कान में ईयरफोन था। उसके सीने और पैर की घुट्टी में चोट के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण दम घुटना और सीने में चोट लगना बताया गया है। मृतक युवक के पिता धीरेंद्र सिंह बंगलौर की एक कंपनी में काम करते है। बेटे की मौत के बाद उनकी हालत खराब होती जा रही है, वहीं उसकी मां सरोज देवी का रो रोकर बुरा हाल था। बाबा योगेंद्र सिंह नाती की मौत पर बेजार होकर रो रहे थे। मृतक के पिता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल की स्थिति को देख कर यह साफ पता चल रहा है कि उनके बेटे की हत्या कर आत्म हत्या की कहानी बनाने का प्रयास किया गया है। वह रात में खाना खाकर छत पर सोने गया था। उसके सीने और पैर में चोट के निशान बता रहे है कि उसे पीट कर मारा गया है। मृतक के पिता ने पूरी घटना का गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने को कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें