फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 राउंड फायरिंग, वन तस्कर भागे

Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
निचलौल सोहगीबरवां वन क्षेत्र से ले जाई जा रही लकड़ी लदी पिकअप वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत स्थित ग्राम जहदा के निकट बीती रात वनकर्मियों ने पिकअप पर लदी आठ बोटा साखू की लकड़ी बरामद की है। बताया जा रहा कि वन तस्करों को रोकने के लिए वनकर्मियों ने 14 राउंड हवाई फायरिंग भी की। बीच रास्ते में पिकअप बंद हो जाने से तस्कर पैदल ही भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निचलौल रेंज के बसुली जंगल से साखू का पेड़ काट कर पिकअप पर लाद जंगल से निकल रहे तस्करों को वन कर्मियों ने घेर लिया। वनकर्मियों की नाकेबंदी के बाद भी तस्कर वहां से पिकअप लेकर भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा करते हुए करीब 14 राउंड हवाई फायरिंग भी की लेकिन तस्कर नहीं रुके। इस बीच ग्राम जहदा के निकट बीच रास्ते में भैंस का झुंड आ गया। तस्करों ने एक भैंस को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस बीच पिकअप बंद हो गई तो तस्कर गाड़ी छोड़ कर पैदल ही भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा किया लेकिन सभी तस्कर फरार हो गए।
 
वनकर्मियों ने लकड़ी समेत पिकअप को रेंज परिसर लाया और धर्मेंद्र पुत्र नंदू, अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र जायसवाल निवासी खड्डा कुशीनगर, रक्षा यादव पुत्र भोरिक निवासी बसुली, मिंटू पुत्र भान, संजय पुत्र बुधिबल, संजय पुत्र दुलारे, सोनू पुत्र पतरू और राधे पुत्र दिपई निवासी बलहीखोर थाना कोठीभार के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में रेंजर अशोक चंद्रा का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की हर ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें