फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईघर में गैस रिसाव से लगी आग, युवती की मौत

Tue, 04 Dec 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रसोईघर में गैस रिसाव से लगी आग, युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के भुवनी पूरब टोला में गैस के रिसाव से लगी आग में एक युवती की झुलसने से मौत हो गई। बचाव में गया उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।    
विज्ञापन

                
गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम सभा भुवनी पूरब टोला निवासी छोटेलाल यादव की बेटी प्रीती (20)  खाना बनाने के लिए रसोई घर में पहुंची। गैस जलाने के लिए उसने ज्यों ही माचिस की तिल्ली जलाई आग गई। शोर सुन उसे बचाने के लिए उसके चाचा का बेटा अन्नू (23) ने पहुंचकर बचाने की कोशिश की तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह घर और गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से झुलसे अन्नू को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  घुघली ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की मौत के बाद परिजनों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रीती की शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल नहीं गयी थी। उनका कहना था कि मौत की सूचना उसके सुसराल पक्ष को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें