मृतका के घर पहुंची पुलिस, परिजन भाग निकले
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा में पारिवारिक कलह से आजिज विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। उसकी मौत होते ही घर लोग भाग निकले। घटना सोमवार को अलहदिया महदेवा के घोड़सारे उत्तर टोला में घटी। सोमवार को घोड़सारे गांव में अपराह्न करीब तीन बजे 25 वर्षीय चंपा देवी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। और आग लगाकर जान दे दी। कारण आए दिन कलह बताया जा रहा है। घटना के समय पति घनश्याम गांव में घूमने निकले थे। पत्नी के जलने की सूचना पर जब घर पहुंचा तब तक मौत हो गई थी। चंपा से नौ माह का बेटा भी है।
पति घनश्याम का कहना है कि अभी तीन चार दिन पहले वह बाहर से कमा कर लौटे। बाहर से आने के बाद किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद जरूर हुआ था। बताया जाता है कि कहासुनी के बाद से ही चंपा ने खाना पानी छोड़ कर नाराज चल रही थीं। मौत की सूचना मायका वालों को दी गई लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मौके पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार, ग्राम प्रधान रामप्रताप यादव आदि लोग रहे। एसआई रविशंकर मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा।