जमीन से अतिक्रमण हटवाती पुलिस व नपा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजंगज। नगर पालिका की जमीन पर रविवार को कब्जा जमा रहे कंजड़ों को प्रशासन ने खदेड़ दिया। पहले लोगों ने कंजड़ समुदाय के लोगों को मना किया मगर, जब कंजड़ समुदाय के लोग नहीं माने तो प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। नपा व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया।
इंदिरा नगर में पालिका की जमीन पर कब्जे की सूचना मोहल्ले की सभासद प्रीति व वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को दी। इसके बाद वे तुरंत नगर पालिका कर्मचारियों को मौके पर भेज कर अवैध कब्जा रोकवाने का प्रयास किया। मगर कंजड़ समुदाय के लोग मान नहीं रहे थे।
इसके बाद नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने तुंरत मौके पर तहसील व पुलिस प्रशासन को भेजा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर, सदर कोतवाल रामदवन मौर्य अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा अतिक्रमणकारी कंजड़ों को भगाया।
जिस भूमि पर कंजड़ समुदाय के लोग अवैध कब्जा जमाना चाह रहे थे, उसे नपा ने अब प्रस्तावित स्टोर्स व गैरेज के लिए चिह्नित किया है। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि खाली जमीन अथवा अन्य परिसंपत्तियों पर कोई अवैध कब्जा कत्तई नहीं कर पाएगा। अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।