फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का-मुक्की के दौरान ट्रक के नीचे आया

Fri, 26 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। भैया फरेंदा चौराहे पर बुधवार रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति ट्रक के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले सीएचसी बनकटी लाए। जहां से हालत नाजुक देख कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भैया फरेंदा चौराहे पर ब़ुधवार रात एक समारोह में जवाहिर गुप्ता और संतलाल गुप्ता गए। किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान संतलाल हाइवे पर गिर गए। तभी सोनौली से गोरखपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से कुचल गए।

ट्रक का पहिया संतलाल के दाहिने पैर पर चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें