फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी में नकली शराब बरामद

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शिवसहायपुर में कच्ची शराब का लहन नष्ट करती आबकारी टीम फरेंदा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनियरा(ब्यूरो)। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम चौराहे पर स्थित जोगिंदर यादव की देसी शराब की दुकान हैं। उस दुकान पर धड़ल्ले से शीशी पर लैला का स्टीकर लगाकर शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन


किसी ने पनियरा थाने पर तैनात उप निरीक्षक ललित मोहन राव को इसकी सूचना बृहस्पतिवार को देर शाम को दी। सूचना पाकर हमराहियों के साथ छापा मारा तो मौके से 35 पेटी नकली लैला के रैपर, नकली  शराब और 31 शीशी लैला मिली और 3500 नकद मिले। मौके पर शराब व्यवसायी जोगिंदर यादव निवासी सिरसियां थाना श्यामदेउरवां को पनियरा पुलिस गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो लोग भागने में सफल रहे।

उप निरीक्षक ललित मोहन राव ने इसकी सूचना आबकारी निरीक्षक महराजगंज जिलाजीत सिंह को फोन से सूचना दी तो वह भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराब की जांच की तो नकली निकली। दो माह पूर्व भी इसी दुकान पर नकली शराब पकड़ी गई थी लेकिन, पनियरा पुलिस लेनदेन कर मामले को रफादफा कर दिया था।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह की तहरीर पर पनियरा पुलिस शराब को अपने कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि जोगिंदर यादव को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें