फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल वनदरोगा से डीएफओ ने की मुलाकात 

Thu, 15 Mar 2018 12:04 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
मुलाकात करते डीएफआे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव के मधवलिया रेंज के वनदरोगा पर बीते रविवार की भोर में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद निचलौल सीएचसी ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह जिला अस्पताल जाकर घायल वनदरोगा प्रेमलाल यादव से मुलाकात की। साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि बताया कि मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के वनदरोगा गश्त से लौट रहे थे कि ग्राम खैरहवा के खैराटी के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज तो कर लिया मगर अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें