फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 किलो डोडा के साथ पकड़ा गया मुमताज

Wed, 21 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। कैराना ब्लाक प्रमुख चुनाव की मतगणना के बाद हर्ष फायरिंग के मामले में फरार चल रहे पांच   हजार के इनामी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दस टायरा ट्रक में से 250 किलो डोडा पोस्त भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पंचायती चुनाव में ब्लाक प्रमुख चुनाव की कैराना ब्लाक पर मतगणना हो रही थी। इस दौरान वहां पर हुई हर्ष फायरिंग में एक बच्ची  की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में इनाम धोरी, गय्यूर तथा  कई लोगों को पकड़ कर जेल       भेज दिया था, जबकि मुमताज निवासी भूरा अभी तक फरार चल रहा था। 
 पुलिस ने उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मंगलवार को झिंझाना पुलिस को सूचना मिली की राणा होटल के सामने करनाल रोड

पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुमताज व तथा एक डोडा तस्कर  मनोज तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी निवासी थाना खागा, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से 10 टायरा ट्रक, जिसमें 250 किलो डोडा पोस्त छिपाया गया था को बरामद कर लिया। इस दौरान एक साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए  डोडा की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें