प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के खिलाफ बेरोजगारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर क्षेत्र नटवा निवासी प्रदीप विश्वकर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रोजगार के झांसे में ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने लिखा है कि एक कंपनी के मैनेजर रोशन लाल, राजेंद्र, मनोरथ तथा ममता नामक उनके घर पर आए।
उन्हें कंप्यूटर के नाम पर शिक्षा तथा रोजगार देने का वादा कर 11,300 रुपये लिया गया। ज्वाइन होने के बाद लखनऊ में ट्रेनिंग के नाम पर एक हजार रुपये लिया गया। उन्हें लखनऊ में नारी नाट्य कला में एक दिन की ट्रेनिंग दी गई। महराजगंज में वापस लाकर वहां हमें सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कंपनी में बैठाए रखते थे। यही प्रक्रिया रोजाना चलती रही। आरोप है कि कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। अमित गोंड, अशरफी, संगम मद्धेशिया, संजू आदि उपस्थित रहे।