फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Mon, 14 May 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांगी बाजार (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगी में रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गांगी निवासी सूरज (12) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर थाने भेज दिया। इस बीच हादसे से नाराज लोगों ने चालक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर गांव के पास ही गांगी - टिकरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ के समझाने पर रात करीब 10ः45 बजे जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहा निवासी राजू सिंह अपने ही ट्रैक्टर-ट्राली से रविवार को किसी की मिट्टी गिरा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब भवानीपुर की ओर से मिट्टी लादकर गांगी के पास पहुंचे, इस बीच साइकिल से आ रहे गांगी बाजार निवासी सूरज (12) का पैर पैडल से फिसल गया और वह गिरकर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना की सूचना जब गांगी बाजार तिराहे पर खड़ी यूपी 100 पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन स्वामी जो ट्रैक्टर - ट्राली खुद चला रहे, उन्हें पकड़ कर थाने पर भेज दिया। 
उधर, इस हादसे से नाराज गांव वालों ने चालक को मौके पर लाने की मांग को लेकर गांगी -टिकरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सदर एमपी सिंह ने कहा कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में कसूरवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें