नौतनवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर शाम गोरखपुर से नौतनवा पहुंची पैसेंजर ट्रेन की बोगी में बेहोशी की हालत में युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
मृत युवक गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर नौतनवा पैसेंजर ट्रेन शाम 5:30 बजे जब नौतनवा पहुंची तो ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। आरपीएफ जवान ने उसे फौरन न्यू पीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से मिली डायरी में परिजनों का मोबाइल नंबर मिला।
इसके बाद उसकी पहचान गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी मकालू निषाद के रूप में की गई। सूचना के बाद देर शाम अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि वे लोग मोहनापुर ढाले के समीप एक ईंट-भट्ठे में काम करते हैं। सुबह उसके पति से कुछ कहा सुनी के बाद वह कहीं चले गए थे।
इसके बाद देर शाम मौत की सूचना मिली। एसओ रामायण यादव का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।