नौतनवा। सुभाषनगर के एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर जालसाजी का आरोप लगाया है। सोमवार को दी तहरीर में कहा है कि उसे विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने पासपोर्ट और नकदी हड़प ली है।
पीड़ित फरीद ने तहरीर में लिखा है कि अप्रैल 2015 में कोल्हुई के तौफिर खान ने कतर भेजने के लिए 35 सौ रुपये और पासपोर्ट लिया। दो महीने में कतर भेजने के लिए कहा था। जून 2015 में मेरे नाम के वीजा का छाया प्रति भी दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर लिया। और लापता हो गया।
काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गोरखपुर स्थित ससुराल में रहता है। सुसराल के लोग भी उसके बारे में कुछ नहीं बताते। फरीद ने पुलिस से पासपोर्ट और रकम दिलाने तथा आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रामायण यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।