फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का केस दर्ज

Sun, 05 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमन‌मणि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। फर्जी तरीके से नौतनवां की वोटर लिस्ट में नामजदगी के आरोप की सुनवाई में शुक्रवार को गाजियाबाद जेल से एसडीएम कोर्ट लाए गए अमन मणि त्रिपाठी और करीब 200 समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


एसडीएम अलोक कुमार की तहरीर पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पत्नी सारा की हत्या में गाजियाबाद जेल में बंद अमन मणि को नौतनवां के रामेश्वर बर्नवाल की शिकायत पर एसडीएम कोर्ट में तलब किया गया था। रामेश्वर बर्नवाल का आरोप है कि अमन मणि और उनके परिवार के लोग गोरखपुर के हुमायूंपुर में निवास करते हैं। पहुनी में मकान व रिहाइश न होने पर भी इनके नाम पहुनी की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, जिन्हें खारिज किया जाए।

अमन मणि व परिवार के अन्य लोगों को सुनने के बाद एसडीएम ने वोटर लिस्ट में नाम यथावत रखने का निर्णय सुनाया लेकिन एसडीएम कोर्ट में आते समय कस्टडी के बीच अमन मणि के समर्थकों से मिलने, समर्थकों के नारेबाजी व शोरशराबा करने के आरोप में चुनाव काल में निषेधाज्ञा उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। अमन मणि पर समर्थकों को उत्तेजित करने का आरोप भी है।
विज्ञापन


बता दंे कि गाजियाबाद से नौतनवां आते समय शुक्रवार भोर में अमन मणि ने गोरखपुर से गुजरते समय नहाने की इच्छा जताते हुए गोरखपुर कारागार का रुख किया था। इस दौरान जेल में बंद पिता अमर मणि त्रिपाठी से जबरन मिलने की कोशिश पर गोरखपुर जेल पर भी कुछ समय हंगामेपूर्ण स्थिति रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें