फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 14 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fire in a house - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धानी बाजार। कानापार के टोला पकड़िहा में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। महिला दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। उसका पति अहमदाबाद में रहता है। घटना की जानकारी उसे भी दे दी गई है। 
विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार टोला पकड़ीहा निवासी रघुवीर की पत्नी सुरसती शनिवार की सुबह करीब 9 बजे अपने फूस के मकान में खाना बना रही थी कि तभी सरस्वती के घर से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच सरस्वती गंभीर रूप से झुलस गईं।

गांव वालों ने108 नंबर पर फोन कर बुरी तरह से झुलस चुकी सुरसती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी भेजा। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही सुरसती की मौत हो गई। सुरसती का पति रघुवीर अहमदाबाद में काम करता है। सुरसती अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। घटना की जानकारी उनके पति को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें