फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का पुतला जलाया

Sat, 06 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौराहे पर मंत्री राधेश्‍याम सिंह का पुतला जलाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कुशीनगर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को अपमानित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय चंद्र किशोर की पत्नी अर्चना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह का नगर के सक्सेना चौक पर पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अधिक बढ़ गया है। सपा सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। वरिष्ठ नेता राजेश मद्धेशिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों की करतूत जनता को पता चल गई है। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को गाली देना बहुत ही शर्मनाक है। प्रदेश सरकार अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करे। 

भाजयुमो जिला मंत्री अभयनंदन पटेल ने मुख्यमंत्री से राधेश्याम सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार कराने की मांग की। भाजपा नेता नंदलाल अंबेडकर ने कहा कि सपा के शासन काल में जनता से लेकर कर्मचारी तक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय भिक्षु मंडल के महासचिव ध्रुवकीर्ति प्रियदर्शी, छोटे लाल गुप्ता, मेवालाल, नीरज पटेल, अश्विनी पटेल, गिरीश चंद पटेल, बृजेश पटेल, दिनेश भारती, डा. दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें