महराजगंज में राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला जलाते अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अपर मुख्य अधिकारी कुशीनगर उमेश पटेल को गाली देने और जान से मारने की धमकी को को लेकर अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह का रविवार को सक्सेना चौक पर पुतला फूंका। इसके पूर्व पटेल धर्मशाला पर की बैठक कर राज्य मंत्री के कृत्य की निंदा की गई।
कुर्मी महासभा के संरक्षक जगन्नाथ सिंह ने मंत्री राधेश्याम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री से उन्हें शीघ्र मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई। कहा कि अगर शीघ्र उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बैठक के अंत में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के लोग नगर के सक्सेना चौक पर पहुंच कर प्रदेश सरकार के मंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला जलाया। चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उत्पीड़न के विरुद्ध समस्त पिछड़ा वर्ग प्रदेश सरकार को चुनाव में सबक सिखाएगा। इस अवसर पर डा. एसएन पटेल, जय प्रकाश पटेल, अतुल पटेल, मनोज पटेल, विनोद पटेल, शैलेश पटेल, ब्रह्मा पटेल, मनीष पटेल, एडवोकेट रवि पटेल, एडवोकेट धनंजय पटेल, अभयनंदन पटेल, जीत बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।