फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला

Sat, 06 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिकारपुर चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। बार्डर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों का शव छत विक्षत करने के विरोध में शुक्रवार को शिकारपुर चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इसके साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। 
विज्ञापन


काफी देर तक कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। सरकार को सेना को खुली छूट देनी चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी के नेता विजय कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय सैनिक अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करते हैं।

उन्ही की बदौलत हम सभी सुरक्षित है। सैनिकों का यह अपमान कोई भी भारतीय बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर उपस्थित मंजेश कुमार, राजेश्वर प्रजापति, राहुल कुमार, संदीप यादव आनन्द कुमार, रविन्द्र, पन्नेलाल, सोमनाथ, अविनाश के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें