घूस लेने वाले वन विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वह एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ गया था।
लक्ष्मीपुर रेंज में तैनात कर्मचारी अनंत शरण श्रीवास्तव को सोमवार को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने एक व्यक्ति से पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था।
एसओ पुरंदरपुर आनंद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को आरोपी कर्मचारी को एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।