फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालक की मौत  

Thu, 05 May 2016 12:55 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से चल रही ऊमस भरी गर्मी से बुधवार को लोगों को राहत मिली। तेज आंधी के साथ आई बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं बारिश के दौरान बिजली गिरने से पनियरा क्षेत्र में एक बालक की मौत हो गई। घटना के समय वह बागीचे में आम बीनने गया था। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही हल्की धूप थी। लगभग 11.15 पर अचानक तेज आंधी के साथ काले बदल छा गए और बारिश शुुरू हो गई। आधे घंटे की बारिश से ही कई मुख्य मार्गों पर पानी भर गया इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। नाली का पानी सड़कों पर आ गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के सोहास निवासी मटेलू आंधी, बारिश के दौरान गांव के एक दोस्त के साथ दक्षिणी बागीचे में आम बीनने के लिए गया था। इसी दौरान बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके एक दोस्त ने घर वालों को जानकारी दी तो आनन-फानन में इलाज के लिए पनियरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें