दमकी स्थित गैस गोदाम के निकट भैंसों पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बेजुबानों की मौत को लेकर बौखलाए लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उग्र विरोध किया। निचलौल थाना क्षेत्र की जयश्री निवासी चंद्रजीत यादव की भैंस बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घास चरने बगल के गांव दमकी के सीवान में चरने के लिए गईं थीं। भैंसे निचलौल महराजगंज रोड स्थित भारत गैस गोदाम के सामने पहुंची थी कि अचानक हाई टेंसन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे उनकीमौत हो गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की है।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक झुलसा
लक्ष्मीपुर। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मीपुर निवासी शाहिद उर्फ गोलू बृहस्पतिवार की शाम बकरी चराने गया था। जमीन की तरफ लटक रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह उसे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।