अड्डा बाजार। गजरहीं गांव के कुछ युवकों ने रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे लाठी-डंडे से पीटकर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पाकर अड्डा हाइडिल के जेई ने नौतनवां पुलिस को तहरीर दे दी है।
बताया जाता है कि 63 केबीए के ट्रांसफार्मर से गांव की आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर बदले महीना भी नहीं बीता और उसमें फिर खराबी आ गई। शनिवार की रात गांव के कुछ हिस्से में आपूर्ति बाधित हो गई। इससे नाराज कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर पर लाठी पीटने लगे। उनका कहना है कि उनके साथ भेद भाव किया जा रहा है।
उनके घरों में बिजली नहीं तो गांव में किसी के घर बिजली नहीं रहने देंगे। कुछ उपभोक्ताओं की सूचना पर जेई शशिकांत ने गजरहीं के शब्बीर, राजू, राकेश, आजाद एवं अन्य चार-पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई विजयशंकर यादव ने कहा कि जेई ने चार नामजद और कुछ गैर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।