फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और राहजनी के मामले बढ़ने से गुस्सा

Fri, 04 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छिनैती कांड के खुलासा को लेकर हियुवा ने एसपी व डीएम को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में छिनैती, राहजनी की घटनाओं के विरोध में हियुवा कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि पनियरा भटहट जंगल व उसके आस पास के क्षेत्रों में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है।
विज्ञापन


वह आए दिन राहगीरों, व्यापारियों आदि के साथ राहजनी, चोरी छिनैती, चेन स्नैचिंग की घटनाओं को निर्भय होकर अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी भाई के साथ पिछले दिनों जब भटहट से वापस घर आ रही थी तो चोरों ने उसको भी नहीं बक्शा। तमंचे के बल पर गहने, पैसे मंगलसूत्र, झुमका, पर्स आदि छीन लिए। 

सभी लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चोरों के विरूध कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान काशीनाथर सिंह, निर्भय सिंह, अशोक यादव, संजय यादव, शेषविजय सिंह, मुक्तिनाथ वर्मा, पप्पू पूरी, चन्द्रप्रकाश पटेल, अनिल मद्घेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें