ब्यूटी पार्लर में तोड़फोड़ का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गांधी नगर मुहल्ले की नीतू देवी ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर ब्यूटी पार्लर का ताला तोड़कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में उन्होंने कहा कि सिविल लाइन मुहल्ले में बस स्टेशन के उत्तर तरफ ब्यूटी पार्लर है। वह गांधी नगर मुहल्ले में रहती हैं। सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा है और शटर उठाकर छोड़ दिया गया है। जब वह दुकान गईं तो दुकान का शटर खुला था और अंदर तोड़फोड़ की गई थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल रामदवन मौर्य ने कहा कि मामले की जांच के लिए मौके पर पुलिस भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।