फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से लोगों में गुस्सा

Sun, 25 Sep 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर सिसवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज की बढ़ती समस्या से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नाराज सिसवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस संबंध में शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने बताया कि पूरे जनपद में बेहिसाब बिजली कटौती से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। विशेष कर नौतनवा, फरेंदा, सिसवा, ठूठीबारी, निचलौल सहित अनेक कस्बों एवं गांवों में इस समय भीषण विद्युत कटौती की जा रही हैं।

यहां तक की विद्युत विभाग की तरफ से जो शेड्यूल जारी किया जा रहा हैं। उससे भी बेहद कम विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे व्यापारी प्रतिष्ठान, पेयजल आपूर्ति एवं इलेक्ट्रानिक मशीनों से हो रहे कार्य ठप हो जा रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों की उदासीनता का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली न मिलने के वजह से पूरे जनपद में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। जिससे जनता में काफी आक्रोश है। जनपद में खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर जब दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा तो कहीं-कहीं तुरंत व कहीं पर हफ्तों में ट्रांसफार्मर फूंक जा रहे हैं। पूरे जनपद में यह चर्चा है कि कमीशन खोरी करके अधिकारी द्वारा रिपेयरिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें