फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के धंधेबाजों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 

Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोनौली में नशे के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सोनौली। नशेड़ी युवकों की हरकतों से आजिज नगर के वार्ड नंबर 12 गली नंबर तीन की दर्जनों महिलाओं ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी दुकानों पर ताला लगा दिया। युवकों को दौड़ाया तो वे नेपाल की ओर भाग गए।
विज्ञापन


 शुक्रवार की सुबह नगर के तीन नंबर गली की रहने वाली दर्जनों महिलाएं लामबंद होकर नशेड़ी युवकों को नेपाल भगाना शुरू कर दी, जिससे अफरा तफरी मच गई। कई युवक गली में गिर कर बेहोश हो गए। उन्हें एक संस्था के लोगों ने नेपाल पुलिस के पास पहुंचाया।

क्रॉस बार्डर एंटी ड्रग आर्गनाइजेशन के सदस्य अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोहल्ले में नशे की कई दुकानें खुल गई हैं। जहां नशेड़ी युवक दिन भर बाहर पड़े रहते हैं। आपस में झगड़ा करते हैं, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बच्चों में गलत आदत और असुरक्षा की भावना पनपने लगी है। एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान विकास मिश्रा, संगीता देवी ,बसंती सैनी, मैला देवी, सुमिता देवी, रंभा देवी ,पुष्पा ,जयंति, गुड्डी शाह, राधा देवी, अजय, कौशल, बबलू सैनी, दीनानाथ, श्यामलाल, दीपक मद्धेशिया, कुलभूषण दीपू, अमित मोदनवाल, गोपाल, दयाशंकर, जयप्रकाश, अनिल, कृष्णा, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें