फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया गैंग रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
भावदीन क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का अपहरण करके तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। नाबालिग का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसके ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबद्ध बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नाबलिग का कहना है कि 26 दिसंबर की शाम को वह पड़ोस में जाने के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में तीन युवक उसे जबरदस्ती उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। यहां पर तीनों युवकों ने जान से मारने की धमकी दी और बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने उसके धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। नाबालिग का कहना है कि मौत के डर से उसने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। उसे सहमी हालत में देखकर परिजनों ने जब उससे कारण पूछा तो उसने उनको सच बता दिया। वीरवार को परिजन उसे डिंग पुलिस थाने ले आए। जांच अधिकारी कुलवंत कौर का कहना है कि नाबालिग की शिकायत और बयानों के आधार पर मनप्रीत, गोपी व जस्सा सिंह के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने और सामूहिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया गैंग रेप
तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें