फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन की मूर्ति नहीं लगने से गुस्सा

Fri, 29 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के लोगों ने फूलनदेवी की मूर्ति न लगने पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। जिला संयोजक अनिल निषाद ने कहा कि 25 जुलाई को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के इशारों पर जिला प्रशासन गोरखपुर ने बाघागाड़ा नौसड़ में मूर्ति की स्थापना नहीं होने दी। हम निषाद समाज योगी के इस कृत्य से अपमानित हुए हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के जिला संयोजक अनिल निषाद ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा और योगी को पूरे प्रदेश का निषाद समाज सबक सिखाने का काम करेगा। 
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सनेही निषाद ने कहा कि निषाद समाज की आदर्श आयरन लेडी उर्फ सांसद फूलन देवी निषाद की मूर्ति की स्थापना में बाधा डालने की हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से सांसद को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान इंद्रेश निषाद, राम प्रकाश निषाद, रामवचन निषाद, कमलनाथ निषाद, सचिन निषाद, कन्हैया लाल निषाद, मुन्नी निषाद, मंजू निषाद, बिंदा निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें