फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीं खामियां 12 शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 13 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
टीचर्स - फोटो : SELF
विज्ञापन
महराजगंज। जिले मे परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन व्यवस्था को दुरूस्त करने के मकसद से बीएसए ने निरीक्षण किया तो शिक्षकों की लापरवाही उजागर हो गई। उन्होंने लापरवाह 12 से अधिक शिक्षकों का वेतन बाधित कर दिया है। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जांच में भी दायित्व के प्रति लापरवाह शिक्षकों एवं लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल में साफ सफाई, पठन पाठन एवं बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय शाहपुर जंगल, पूर्वमाध्यमिक विद्यालय समरधीरा, काशीराम महदेवा, प्राथमिक विद्यालय काशीराम महदेवा व हरैया रघुबीर, फूलवरिया, मल्हनी, पूर्व माध्यमिक फुलवरिया मल्हनी, हथियागढ, प्राथमिक हथियागढ़, पूर्व माध्यमिक लक्ष्मीपुर व यहां के दोनों प्राथमिक विद्यालयों, प्राथमिक सोनबरसा, पकडी नौनियां, बीआरसी लक्ष्मीपुर एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति न होने, पठन पाठन का स्तर खराब पाया गया। बीएसए ने इन स्कूलों पर तैनात शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन बाधित कर दिया है। साथ ही दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।

पूर्व माध्यमिक लक्ष्मीपुर द्वितीय में तैनात कर्मी अब्दुल गफ्फार का मानेदय बाधित कर दिया गया है। बीआरसी लक्ष्मीपुर में साफ सफाई बेहतर न होने को लेकर यहां के सह समन्वयक का वेतन रोक कर दायित्व निर्वहन के प्रति सुधार लाने की चेतावनी दी गई। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि 12 से अधिक शिक्षक दायित्व के प्रति लापरवाह पाए गए। उनका वेतन बाधित कर दिया गया है। स्कूलों में पठन पाठन व्यवस्था को लेकर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें