बनकटी में कूड़ा फेकने के विवाद में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पुरंदरपुर।थाना क्षेत्र के मोहनापुर एसबीआई ब्रांच पर हियुवा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित दो अज्ञात पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को चालान कर दिया।
परसा पांडेय निवासी हियुवा जिला उपाध्यक्ष रामसेवक जायसवाल के पुत्र दिनेश बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे एसबीआई शाखा मोहनापुर में रुपये की निकासी के लिए लाइन में खड़े थे। उसी समय मेाहनापुर गांव के कलामुदीन, चन्नो, बब्लू अफजल, थरौली के अलावा दो अन्य भी लाइन में लगे थे। इसी बीच आगे-पीछे होने को लेकर हुए विवाद में दिनेश को मारपीट कर चारों फरार हो गए।
हियुवा के लोग बैंक के सामने ही गोरखपुर सोनौली हाइवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया था। पुलिस ने गोलबंद होकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज की चार का चालान कर दिया।
दो अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है।