फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की प्रचार गाड़ी से 95 हजार जब्त

Wed, 22 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
वाहन चेकिंग में बरामद करेंसी की लिखा पढ़ी करती पुलिस।
विज्ञापन
परसा मलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्यादपुर तिराहे पर मंगलवार शाम प्रचार वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 6 बजे के करीब स्टेटिक टीम ने बसपा के प्रचार वाहन के चालक से 95 हजार रुपये बरामद किया। सही जानकारी न मिलने से टीम ने रकम जब्त कर ली है। चालक परसा मलिक थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा नौतनवां चुनाव में बसपा प्रत्याशी एजाज अहमद के प्रचार में लगे वाहन  की चुनाव सेल की स्टेटिक टीम ने तलाशी ली तो वाहन चालक से 95 हजार रुपये बरामद हुए। जांच टीम ने बताया कि परसा मलिक थाना क्षेत्र के मर्यादपुर तिराहे पर साम 6 बजे के करीब वाहनों की जांच की गई।

वाहन चालक सेवतरी निवासी तुफैल अहमद के पास 95 हजार रुपये मिले। मौके पर जांच टीम को बरामद रकम का कोई भी साक्ष्य नहीं चालक नहीं दिखा पाया। टीम ने प्रचार के लिए गाड़ी पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्र को भी उतरवा दिया।  जांच टीम में नौतनवां ब्लॉक के एडीओ एजी वीरेंद्र सिंह, बृजानंद यादव, कृष्ण कुमार चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें