फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरगदवां। न्याय न मिलने से निराश एक महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह बरगदवां थाना परिसर में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ही आत्मदाह का प्रयास किया। इससे थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ में मौजूद मिट्टी का तेल भरा गैलन छीन लिया। इसके चलते महिला आत्मदाह नहीं कर पाई।
विज्ञापन

परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बरगदवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के असोगवा टोला निवासी असगर अली के खिलाफ चार माह पूर्व दुष्कर्म का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी। थाने से जब महिला को न्याय नहीं मिला तो उसने न्यायालय की शरण लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी करने में हीलाहवाली करती रही। आरोपी की गिरफ्तार के लिए महिला ने थाने का कई बार चक्कर लगाया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होते से क्षुब्ध महिला ने बृहस्पतिवार को सुबह थाना परिसर में मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां धर्मेंद्र कुमार यादव मामले की जांच करने पहुंचे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आननफानन में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बरगदवां रामचंद्र राम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें