फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
death
विज्ञापन

विज्ञापन


बरगदवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बरगदवा कस्बे में रविवार की दोपहर विद्युत पंखा में करंट उतरने से एक बालक की मौत हो गई। घर के इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि बरगदवा कस्बा निवासी अब्दुल रहीम का इकलौता पुत्र आजाद (13) घर पर अकेला था। उसी दौरान बिजली आने पर वह पंखा के प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहा था। तभी पंखे में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से उसका दाहिना हाथ झुलस गया और बेहोश होकर गिर गया। घटना के समय बालक के पिता अब्दुल रहीम व पत्नी आशिया खातून खेत में रोपाई का काम करने गए थे। परिजन जब घर पर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा मिला। आनन फानन में परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के वहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार काफी सदमे में है। उनका रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें