जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा
कैराना। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी मुस्तकीम व हारुण पक्ष के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंड़े चल पड़े। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के हारुण व उसके भाई वासिफ तथा दूसरे पक्ष के मुस्तकीम व उसके भाई मुरसलीन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, पुलिस ने नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी नफीस अपनी पड़ोसन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ालु को पकड़ लिया और शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।