फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज। चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सोनौली स्थित भारत-नेपाल सीमा चौकसी बढ़ा दी गई है। आव्रजन विभाग नियमित जांच में काफी सतर्कता बरत रहा है। इन सबके बीच, रविवार को एक और नागरिक के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की चर्चा होती रही, लेकिन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।
सीमा पर शनिवार को एक चीनी नागरिक को पकड़ा गया था। वह नेपाल से होकर भारत पहुंचा था और वाराणसी समेत कई शहर घूमने के बाद वापस नेपाल लौट रहा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके मद्देनजर रविवार को सोनौली सीमा पर आव्रजन अधिकारी विशेष सक्रिय दिखे। एसएसबी और पुलिस के जवान भी हर रोज की तरह जांच-पड़ताल में जुटे रहे। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की कड़ाई से जांच की जा रही थी। विस्तृत पूछताछ के बाद ही उन्हें सीमा पार करने की इजाजत दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली में आव्रजन विभाग के प्रभारी एससी त्रिपाठी ने बताया कि पासपोर्ट व वीजा की जांच सघनता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद से विशेष चौकसी बरती जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सभी थानेदारों को सतर्क कर दिया गया है। रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा को लेकर लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें