विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप
महराजगंज। गोरखपुर जिले के कैंपियर गंज थाना क्षेत्र की मैना देवी के साथ तमाम लोगों ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन देकर विदेश भेजने वाली संस्था के प्रोप्राइटर पर 65 हजार रुपये लेने के बाद नकली वीजा व पासपोर्ट देने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि एक वर्ष पहले प्रोपराइटर को रुपये व पासपोर्ट दिया गया था। इस संस्था ने चार बार मेडिकल कराया। साथ ही कई बार वीजा व पासपोर्ट नकली दे दिया। जांच के बाद फर्जी मिलने होने पर अप्रैल में श्यामदेउरवां थाने पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने एसपी से विदेश भेजने वाले शख्स से रकम दिलाने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर जब्बार, मो. याद अली, अब्दुल वहाब, हजरत, बैजनाथ, राजीव पासवान आदि मौजूद रहे।