तीन संदिग्ध कश्मीरी और पांच अन्य हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। पुलिस ने सिसवां रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्ध कश्मीरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को शाम सात बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्ध कश्मीरियों को हिरासत में लेकर थाने लाई। कोठीभार एसओ सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि कश्मीरियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। सूचना मिली थी कि इन संदिग्धों को अक्सर कुशीनगर जनपद के खड्ड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कोहरगड्डी में धार्मिक उपदेश देते देखा गया है। इसके अलावा एक-एक राजस्थानी, मुरादाबाद, अलिगढ़ और दो अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है।