फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बचाने में टेंपो पलटा 5 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरामीर के पास सामने जा रहे छात्र को बचाने के चक्कर में सिंदुरिया -शिकारपुर सड़क मार्ग पर टेंपो पलट गया जिसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। शनिवार को दिन में 2:00 बजे सिंदुरिया से सवारी बैठाकर टेंपो लेकर शिकारपुर की तरफ जा रहा था। टेंपो बड़हरामीर से आगे सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के बसन्तपुर निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र अभिजीत(11) अपने घर बसन्तपुर जा रहा था। सड़क के बीच में साइकिल लेकर टेम्पो के सामने से मुड़ गया। छात्र के सामने आ जाने से टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और छात्र को बचाने के चक्कर में टेंपो सड़क के किनारे पलट गया। टेंपो में सवार प्रियंका गुप्ता (55) गीता पांडे (55 )वर्ष साधना पांडे (30) वर्ष विपत्ति (55) वर्ष, निवासी मोहनापुर, अभिजीत(11)निवासी बसन्तपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सौ नम्बर पुलिस ने 108 को नंबर एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें