बरगदवां(महराजगंज)। कस्बे में मंगलवार की दोपहर डाबर इंडिया लिमिटेड (दिल्ली) द्वारा नामित जांच अधिकारी रंजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कस्बे के विपिन रौनियार के घर पर छापेमारी की। यहां 400 शीशी नकली तेल और कंपनी के नाम के 11150 रैपर बरामद किए। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि कंपनी के कर्मी की तहरीर पर विपिन रौनियार के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।