कोठीभार। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कोठीभार थाने का किया निरीक्षण। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने पहले थाना परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। मेस, बैरक, फाइलों, असलहा के रखरखाव की जांच की। थानाध्यक्ष को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिए। इस दौरान एसओ अरुण कुमार राय, एसआई राजेंद्र प्रसाद, अखंड प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, राम शंकर चौधरी, कांति पांडेय, अजित कुमार आदि मौजूद रहे।