फुल्की खाने को लेकर मारपीट
मुजुरी। पनियरा क्षेत्र के बरियारपुर में फुल्की खाने के लिए मारपीट हो गई। एक महिला एवं दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। 14 वर्षीय दिलशाद गांव में दुकान पर फुल्की खाने गया था। वहां पहले से मौजूद मुन्नू से कहासुनी हो गई। मुन्नू ने फुल्की का पानी उसके मुंह पर फेंक दिया। इससे विवाद बढ़ गया। मारपीट हो गई। इसमें मेराज 23 , रुकशाना 22 , दिलशाद 14 घायल हो गए।