फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो:-
30 मार्च को गला दबाकर हुई थी महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहां टोला बुडेली में 30 मार्च को हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा शनिवार को एसपी ने कार्यालय कक्ष में हुआ। हत्या के आरोपों पर पुलिस ने आरोपी झीनक उर्फ रामचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मृतका के ससुर के मुताबिक घर में उसके बहू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि नरकटहां टोला बुडेली की रहने वाली सत्यावती की हत्या 30 मार्च को हुई थी। मृतका के ससुर मनीराम ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर अपने गांव के झीनक उर्फ रामचंद्र पर बहू सत्यावती की हत्या का आरोप लगाया। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी गांगी बाजार टेंपो स्टैंड के पास है। इस पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार थाने ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई। उसने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। हत्यारोपी झीनक उर्फ रामचंद्र निवासी नरकटहां बाजार टोला बुडेली को हत्या की धारा के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें