निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव सोहगीवरवा के टोला धरमपुर, मंदिर टोला, नौका टोला, बसही टोला व भोथहा टोला के पंद्रह घरों में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने 25 लीटर कच्ची व 80 शीशी नेपाली शराब बरामद की। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने बताया कि गांव सोहगीवरवां के विभिन्न टोले पर छापेमारी की, जिसमें नौका टोला निवासी भर्दुल व सरीता देवी, बसही टोला निवासी सरल, भोथहा टोला निवासी सरोज देवी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव रेंगहिया नहर पुल के निकट शनिवार दोपहर में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से स्थानीय पुलिस ने 55 शीशी नेपाली शराब बरामद किया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजू बताया है। उसे आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया है।