डेढ़ किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लोहरौली( संतकबीरनगर)। दुधारा पुलिस ने शुक्रवार की रात नवीपुर पुलिया के पास से एक व्यक्ति को एक किलो 500 ग्राम चरस साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी को जेल भेज दिया गया। दुधारा थाने के एसओ आरके गौतम ने बताया कि शुक्रवार की रात वह उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सिपाही राजेश चौरसिया, संजय पाल के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नवीपुर पुलिया के एक पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में झोला लेकर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम मजीद निवासी ग्राम बढ़या माफी थाना दुधारा बताया। उसके पास से एक किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुआ।