फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राड के मारकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 10:28 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
महराजगंज। 29 सितंबर की रात घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिदही नहर के पास हुई घटना का पर्दाफाश पुलिस ने मंगलवार को किया है। पति ने दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसे मौत की नींद सुला दी थी। राड से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पति ने खुद कको भी घायल कर लिया। मेडिकल कालेज से इलाज के बाद वह पुलिस की नजरों से छिपकर रहने लगा। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मारपीट, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि घुघली पुलिस ने हत्या के आरोपी दीपक पांडेय निवासी ग्राम रतनपुर थाना कोठीभार को मंगलवार को घुघली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की रात डायल 100 को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी व बच्चे को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। इस सूचना पर डायल 100 व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में दीपक पांडेय, पत्नी पूजा पांडेय व डेढ़ वर्ष का बेटा घायल हो गए थे। इलाज के दौरान पूजा पांडेय की मौत हो गई। दीपक पांडेय को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 21 सितंबर को तहरीर प्राप्त होने पर मारपीट, जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत रामलखन पांडेय व तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान दीपक पांडेय के परिजनों, रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि दीपक पांडेय ने दो शादी कर रखी है। पहली शादी लगभग पांच वर्ष पहले अर्चना पुत्री रामलखन पांडेय निवासी हरखपुरा टोला सोनबरसा थाना घुघली जनपद महराजगंज हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों मेें झगड़े होने लगे, जिससे उसकी पत्नी मायके में रहने लगी। दीपक पांडेय करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पूजा पुत्र उमेशचंद्र पांडेय निवासी परसा गिदहीं थाना घुघली जनपद महराजगंज से दूसरी शारी कर ली। दूसरी पत्नी को लेकर बाहर रहने लगा। शादी के कुछ महीने बाद ही पूजा व दीपक में भी घरेलू विवाद होने लगा। उधर, दीपक की पहली पत्नी अर्चना ने उसके परिवार के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा कर दिया। दीपक अपनी पहली पत्नी के मुकदमे से परेशान रहने लगा और दूसरी पत्नी पूजा से भी छुटकारा पाना चाहता था। दीपक के मुताबिक वह दूसरी पत्नी पूजा को मारने एवं अपनी पहली पत्नी अर्चना और उसके घर वालों को फंसाने की साजिश रच कर दूसरी पत्नी व बच्चे को लेकर लेहड़ा मंदिर गया। वापसी में ग्राम परसा गिदही के पासदूसरी पत्नी पूजा को जान से मारने की नियत से राड से प्रहार कर मरणासन्न कर दिया तथा अपने आप को चाकू से घाव बनाकर घटना की सूचना डायल 100 पर दी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें