पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के खालिकगढ-समरधीरा मार्ग पर बीती रात बाइक सवार व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी बनकटी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा निवासी शब्बीर अहमद (45) बीती रात बाइक से खालिकगढ़ जा रहे थे। जैसे ही समरधीरा-खालिकगढ़ मार्ग पर कुछ ही दूर चले कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। बुधवार को इलाज के दौर शब्बीर अहमद की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव का कहना है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।