बाइक से 90 हजार का बैग निकाल ले गया
नगीना (बिजनौर)। बैंक से 20 कदम की दूरी पर एक चोर व्यापारी की बाइक से 90 हजार रुपये रखा बैग निकालकर ले गया।
मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी नितेश कुमार विश्नोई का अरुणा हैंडीक्राफ्ट नाम से कारोबार है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह 10:20 पर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से 90 हजार रुपये का चेक कैश कराया। बैंक के बाहर आकर उन्होंने बैग बाइक में रखा और चल दिए। बैंक से 20 कदम की दूरी पर उन्होंने बाइक के बैग पर हाथ मारा तो वह गायब था। घटना की सूचना पर व्यापारी नेता कय्यूम राईन, दीपक अग्रवाल, संजय गुप्ता, विकास मल्होत्रा, गौरव गोयल, नवीन महेश्वरी, राजेश अग्रवाल, शैलेश विश्नोई आदि पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों में वारदात के समय की सीसीटीवी फुटेज देखी तो मुख्य मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी में करीब 18 साल का युवक हाथ में नीला बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया है।