फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 एकड़ गेहूं की फसल राख

Sun, 21 Apr 2019 01:20 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
61 एकड़ गेहूं की फसल राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में इन दिनों आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। शनिवार को जिले में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। ज्यादातर स्थानों पर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की इन घटनाओं में 61 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

 
  सदर कोतवाली क्षेत्र के अमवां गांव के सिवान में आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू किया। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण, खजुरिया एवं मोहनापुरृ में डंठल फूंकने के दौरान आग लग गई। जिससे नौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। डंठल जलाने के आरोप में खजुरिया निवासी दो व्यक्तियों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि खजुरियां ग्राम सभा के पूरब सिवान में एक व्यक्ति अपने खेत में डंठल जलाकर घर चला गया। हवा के तेज झोकों से आग खजुरिया निवासी बरकतुल्लाह के खेत में पकड ली। थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैल गई। जिससे तमाम किसानों के फसल जलकर राख हो गई। पिपरा कल्याण निवासी सुक्खल, सुग्रीव, अनिल, अवध विहारी, राधे, सुशीला, पारस, बल्ली, राधिका, लायची देवी, मेवा लाल, मुराती देवी, तारा प्रसाद, छोटे लाल, सैकुला आदि की फसल जलकर राख हो गई। वहीं मोहनापुर ग्राम सभा के खलिहान में रखे गेहूं के बोझ भी जल कर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड का छोटा वाहन पहुंचा। इसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पांडेय, लेखपाल सोमनाथ भारती, आशिष चौबे, सुनील कुमार, गुलाबचंद आदि मौजूद रहे। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बसवार गांव के सिवान में लगी आग ने खपरधीकवां, छातिराम, सेमरा चंद्रौली के किसानों की लगभग पचास एकड़ फसल जल कर नष्ट हो गई। लोगों का कहना है कि बसवार का कोई किसान डंठल जला रहा था। जिसकी चिंगारी से बगल के खेत में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग   की लपटें खपरधीकवा, छातिराम, सेमरा चंद्रौली के सिवान तक पहुंच गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में पड़ोही सिंह, सचिन सिंह, रामेश्वर सिंह,रामप्यारे सिंह, सुशीला देवी, अमर सिंह आदि की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें