फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज। निचलौल पुलिस ने शुक्रवार को अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में जहां तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनके कब्जे तथा निशानदेही पर छह बाइक व एक कट्टा एक कारतूस बरामद किया है। बाइक के साथ पकड़े गए तीनों अभियुक्त नेपाल के पिपरहवा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 22 नवंबर की शाम को निचलौल के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र अपने टीम के साथ निचलौल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच झुलनीपुर की ओर से दो बाइक आती दिखी। पुलिस जांच देख दो बाइक चालक अपनी बाइक को मोड़कर वापस लौटने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने मौके पर ही दोनों बाइक सवारों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार एक व्यक्ति कूद कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। शेष दोनों बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम टंटू बरई दूसरे ने अपना नाम अरशद तो तीसरे ने अपना साबिर बताया। इसमें से टंटू के कब्जे से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। तीनों अभियुक्त नेपाल राष्ट्र के पिपरहवा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए। तीनों ने बाइक से कूद कर भागने वाले व्यक्ति का नाम मुन्ना बताया जो कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहर निवासी है।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्त बरामद दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि दोनों बाइक चोरी की है। यह भी बताया कि कूद भागने वाले मुन्ना के साथ मिलकर महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर से बाइक चुरा कर नेपाल में बेचने का काम करते हैं। चोरी के अन्य चार बाइक को नेपाल में बेचने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रेगहिया के पास गन्ने के खेत में रखे हैं। सभी वाहनों का नबर प्लेट बदल दिया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य वाहनों को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें