चौक बाजार। बीती रात नाली साफ करने को लेकर करौता में भगवंत व हरिश्चंद्र भिड़ गए। घर में घुस रहे बारिश के पानी को निकालने के लिए भगवंत नाली को साफ करने लगे। पड़ोसी हरिश्चंद्र को लगा की पानी उनके घर में घुस जाएगा। इसको लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसमें सुनील को चोट लगी है। अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।